DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाथरस में मौसम का असर, यातायात प्रभावित:ठंडी हवाओं के बीच ट्रेनें देरी से, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री

हाथरस में बुधवार को मौसम साफ रहा, लेकिन दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं। सुबह के समय सर्दी का असर ज्यादा दिखा, लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचाव किया। दोपहर में धूप निकलने से कुछ राहत मिली। इससे पहले मंगलवार को भी दिन में धूप निकलने पर लोगों को सर्दी से राहत मिली थी। जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाएं करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं, जबकि हवा में आर्द्रता 79% रही। सुबह के समय बाजारों में मिला-जुला असर दिखा। कुछ बाजारों में चहल-पहल रही, तो कुछ जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा। यातायात पर भी असर
मौसम का असर यातायात पर भी पड़ा। सुबह रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम रही। वहीं, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। हाथरस जंक्शन पर जम्मू तवी एक्सप्रेस करीब आधा घंटे की देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।


https://ift.tt/t0niCFk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *