हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर देर रात एक ट्रक और कैंटर की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा चंदपा कोतवाली क्षेत्र के चंदपा के निकट हुआ। दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि ट्रक में कोयला लदा हुआ था, जो टक्कर के बाद सड़क पर फैल गया। इस घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। घायलों की पहचान वीरेंद्र (28 वर्ष), पुत्र राजपाल, निवासी अहमदपुर, थाना नौहझील, जिला मथुरा, और पप्पू, पुत्र सज्जन सिंह, निवासी कठुमरी, थाना जगनेर, जिला आगरा के रूप में हुई है। देर रात हुए इस हादसे के बाद दोनों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। दोनों वाहन हुए क्षतिग्रस्त… जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
https://ift.tt/ZULTw8V
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply