DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाथरस में कोहरे के बीच सड़क हादसा, बाइकसवार की मौत:सासनी में हनुमान चौकी मंदिर के पास हुआ हादसा, चेहरा खून से लथपथ

सासनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अलीगढ़ रोड पर गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना वन चेतना केंद्र चौकी क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर के पास हुई। मृतक की पहचान देवेश कुमार पुत्र रामनिवास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 8:00 बजे, देवेश कुमार अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 81 BA 7564) पर सासनी से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। वन चेतना केंद्र के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान आगरा रोड, समस्तपुर कीरत, अलीगढ़ निवासी देवेश कुमार के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों को सूचित करने का प्रयास कर रही है। मौके पर कानून व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है और यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। पुलिस अब उस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है जिसने इस दुर्घटना को अंजाम दिया।


https://ift.tt/A4an3fs

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *