DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हरदोई के दिउसीपुर में अवैध निर्माण ध्वस्त:5 घंटे चली कार्रवाई, 20 थानों का पुलिस बल तैनात रहा

हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित दिउसीपुर गांव में मंगलवार को एक अवैध पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने यह कार्रवाई की। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का यह कड़ा रुख जारी है। यह कार्रवाई लगभग 5 घंटे तक चली, जिसके दौरान पूरा दिउसीपुर गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। सवायजपुर एसडीएम मयंक कुंडू और सीओ सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में 20 थानों की पुलिस और 80 से अधिक जवान मौके पर तैनात थे। इसमें 15 उपनिरीक्षक और राजस्व विभाग की एक बड़ी टीम भी शामिल थी। पहले 2 तस्वीरें देखिए… दरअसल, बड़ागांव निवासी आदेश शुक्ला ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि खसौरा ग्राम पंचायत के दिउसीपुर गांव में उनकी निजी जमीन पर अनिल, पवन, मंसुख और राधिका ने अवैध रूप से कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया है। शिकायत की जांच के बाद जिलाधिकारी ने अवैध निर्माण गिराने का आदेश दिया था। एसडीएम मयंक कुंडू ने बताया कि अवैध कब्जा करने वालों को 15 दिन पहले ही नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, कब्जेदारों ने इस चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के भू-माफियाओं और अवैध कब्जा करने वालों में संदेश गया है।


https://ift.tt/zk5dNZY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *