हमीरपुर में ई-रिक्शा चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन लगातार जारी है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक चार सीटर ई-रिक्शे पर 18 सवारियां ढोई जा रही थीं। यह रिक्शा हमीरपुर के एक हाईवे पर तेज गति से दौड़ता हुआ देखा गया। वायरल वीडियो की जांच में सामने आया कि यह नज़ारा बीती रात मौदहा से कमहारिया जाने वाले स्टेट हाईवे पर नज़र आया था। इस ई-रिक्शे को मौदहा से कमहारिया के लिए बुक किया गया था। इसमें बच्चों सहित 18 लोग सवार थे, जिनमें से छह बच्चे रिक्शे के बाहर लटके हुए थे। एक कार सवार राहगीर ने इस ई-रिक्शे को देखकर उसका वीडियो बनाया। जब राहगीर ने रिक्शे को रुकवाकर पूछताछ की, तो पता चला कि इसमें कुल 18 सवारियां थीं। ये सभी मौदहा से कमहारिया की ओर जा रही थीं। उल्लेखनीय है कि मौदहा से कमहारिया जाने वाले हाईवे पर बड़ा चौराहा स्थित पुलिस पिकेट और ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी रहती है। इन पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी है कि वे क्षमता से अधिक सवारियां ढोने वाले वाहनों पर कार्रवाई करें और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें।
https://ift.tt/kKv2zMY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply