DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हमीरपुर अश्लील वीडियो मामला: मुख्य आरोपी का चाचा गिरफ्तार:अब तक 4 आरोपियों पर कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन

हमीरपुर के सुमेरपुर कस्बे में अश्लील वीडियो मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी फहीम उर्फ लाला मुख्य आरोपी का चाचा है। प्रशासन उसके अवैध अतिक्रमण पर पहले ही बुलडोजर की कार्रवाई कर चुका था। यह मामला सुमेरपुर कस्बे का है, जहां एक मुस्लिम युवक पर व्यापारी की बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। आरोप है कि युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की को ब्लैकमेल किया। वीडियो सामने आने के बाद कस्बे में भारी आक्रोश फैल गया था।
5 जनवरी को वीडियो सामने आने के बाद, व्यापार मंडल और हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर नेशनल हाईवे जाम कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अफ्फान और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उसी रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी अफ्फान को गिरफ्तार कर लिया। दो दिन बाद, आरोपी का पिता मौलाना खान भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। मामले में शामिल एक नाबालिग आरोपी को भी पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी है। चौथा आरोपी फहीम उर्फ लाला घटना के बाद से फरार था, जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रशासन ने बीते सोमवार को फहीम उर्फ लाला के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की थी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।


https://ift.tt/3hVixeH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *