DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सोनभद्र जेल में बंदी की मौत:परिवार बोला- कस्टडी में हत्या की गई, मुंह से खून निकल रहा था

सोनभद्र जिला जेल में एनडीपीएस एक्ट के तहत बंद एक 26 वर्षीय कैदी राधे श्याम (पुत्र ओमप्रकाश) की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, मृतक राधे श्याम एचआईवी पॉजिटिव था और अक्सर बीमार रहता था। यह घटना गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे की है, जब कैदी की तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन उसे जिला अस्पताल ले गया था। परिजनों ने राधे श्याम की जेल में हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि एक दिन पहले ही उनसे मुलाकात हुई थी और राधे श्याम पूरी तरह स्वस्थ था, उसके शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं थे। परिजनों का आरोप है कि रात में उसकी हत्या कर दी गई और इलाज के नाम पर अस्पताल ले जाया गया। नाक- मुंह से निकल रहा था खून परिजनों ने यह भी बताया कि राधे श्याम के नाक और मुंह से खून निकला हुआ था। उन्हें सुबह 7 बजे मौत की सूचना दी गई, जबकि अस्पताल कर्मचारियों ने बताया कि उसे रात में ही मृत अवस्था में लाया गया था। जेल में बंद एक अन्य कैदी ने कथित तौर पर जेलर द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण राधे श्याम की मौत होने का आरोप लगाया है। कारागार अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया – बंदी राधे श्याम 5 जनवरी 2026 से एनडीपीएस मामले में जेल में बंद था। वह हेरोइन आदि का आदी था और उसकी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। गुरुवार रात लगभग पौने तीन बजे राधे श्याम को खांसी के साथ कफ में खून आने लगा, जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। सभी आवश्यक औपचारिकताओं के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक राधे श्याम का भाई सोनू यादव और मां पानवती भी इसी जेल में बंद थे। मां पानवती को तीन दिन पहले ही रिहा किया गया है।


https://ift.tt/fcZ5ztQ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *