DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सोनभद्र के युवक की हत्या करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:चेन्नई में खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद, हैदराबाद से वाराणसी पहुंचेगा शव

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के डुमरहर गांव निवासी 30 वर्षीय रामनाथ की चेन्नई में हत्या कर दी गई। रामनाथ जून माह में काम करने चेन्नई गया था, जहां खाने बनाने के विवाद में उसके पट्टीदारी के भाइयों ने कथित तौर पर उसकी जान ले ली। चेन्नई पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब नौ बजे रामनाथ ने अपनी पत्नी सोनकुंवर से वीडियो कॉल पर बात की थी। उस समय वह पालक का साग बना रहा था। इसके बाद साथ रह रहे लोगों से खाने बनाने को लेकर विवाद हो गया। मंगलवार सुबह रामनाथ का शव कमरे में बरामद हुआ, जबकि उसके साथ रह रहे कुछ लोग फरार हो गए थे। चेन्नई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने जयलाल, अजयपाल, समयलाल पुत्र रामविचार, महेश्वर पुत्र धनुषराम, शिवनाथ पुत्र रामनगर (सभी निवासी डुमरहर) और सम्पत पुत्र राम सिंह अकेला महुआ चक चपकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से जयलाल, महेश्वर और शिवनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य फरार बताए जा रहे हैं। रामनाथ की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में शोक छा गया। मृतक की पत्नी सोनकुंवर ने पति की हत्या का आरोप लगाया है। रामनाथ के दो छोटे बच्चे हैं। डुमरहर के ग्राम प्रधान राम प्रताप ने बताया कि बुधवार सुबह हैदराबाद से विमान द्वारा शव वाराणसी लाया जाएगा। वहां से एम्बुलेंस के माध्यम से शव को बभनी थाना क्षेत्र के डुमरहर गांव लाया जाएगा, जिसके रात तक पहुंचने की संभावना है। मृतक का पोस्टमार्टम चेन्नई में ही कराया जा रहा है। चेन्नई पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


https://ift.tt/gwmukhO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *