DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सीतापुर में मजदूर से लूटपाट:विरोध करने पर मारपीट कर जंगल में फेंका, 2100 रुपये लूटे, 3 लोगों पर आरोप

सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के देवीयापुर के पास देर रात मेले से मजदूरी कर घर लौट रहे एक मजदूर के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़ित मजदूर ने तीन अज्ञात लोगों पर 2100 रुपये मजदूरी और 100 रुपये नगद लूटने का आरोप लगाया है। बदमाशों ने मजदूर की बेरहमी से पिटाई कर उसे जंगल में छोड़ दिया। सुबह परिजन ढूंढते हुए पीड़ित को बरामद किया है। पुलिस फिलहाल लूट की घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच की बात कह रही है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक दीपक पुत्र महावीर निवासी जहांगीराबाद बिसवा स्थित हजरत गुलजार शाह मेले में शानू शाह की दुकान पर मजदूरी करता था। बताया जाता है कि दीपक खाजा बनाने का काम करता था। कपड़े गंदे हो जाने के कारण वह रात में ही अपनी दिहाड़ी लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान देवियापुर और जहांगीराबाद के बीच एक सवारी वाहन में वह बैठा, जिसमें पहले से तीन अन्य लोग मौजूद थे। पहले 2 तस्वीरें देखिए… आरोप है कि रास्ते में तीनों अज्ञात लोगों ने दीपक से मारपीट की और उसके पास रखे 2100 रुपये मजदूरी व 100 रुपये अन्य छीन लिए। इसके बाद उसकी पिटाई कर उसे जंगल में फेंक दिया गया, जहां वह रात भर बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। सुबह परिजनों ने तलाश की तो दीपक सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला। उसके पैर में गंभीर चोट के निशान पाए गए। परिजनों ने तत्काल 112 और 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस न पहुंचने पर दीपक को खुद 100 डायल की गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि घटना के करीब दो घंटे बाद सवारी वाहन का चालक पीड़ित का थैला किसी अन्य ठेले वाले को देकर वहां से चला गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सदरपुर पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/dVjwCgM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *