जिले में बढ़ती ठंड के मद्देनजर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धजनों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और ठंड से बचाव के लिए अलाव व हीटर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने वृद्धजनों से उनके रहने, खाने, मनोरंजन, समाचार पत्र, गर्म पानी, अलाव, कंबल और दवाइयों सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। पहले 2 तस्वीरें देखिए… सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ठंड के मौसम को देखते हुए अलाव और हीटर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी वृद्धजन को असुविधा न हो। उन्होंने वृद्धाश्रम में साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन और नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान देने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने वृद्धजनों के साथ बैठकर भोजन भी किया। इस पहल से वृद्धजनों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की देखभाल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय, जिला समाज कल्याण पर्यवेक्षक संतोष कुमार तिवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप वृद्धजनों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और भविष्य में भी व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाएगा। वृद्धजनों ने अधिकारियों के इस प्रयास की सराहना की और उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने समय-समय पर ऐसे निरीक्षण की मांग भी की।
https://ift.tt/Tp5P930
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply