DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सीएम के क्षेत्र में बढ़ेंगे सबसे अधिक नए मतदाता:22710 आवेदन आए; एक महीने बढ़ी समय सीमा

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान 2026 के तहत ड्राफ्ट सूची पर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की समय सीमा एक महीने बढ़ा दी गई है। अब 6 मार्च तक नए मतदाता बनने, नाम कटवाने या संशोधन के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इस बीच अब तक आए आवेदनों पर गौर करें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा क्षेत्र गोरखपुर शहर में नया मतदाता बनने के लिए सबसे अधिक आवेदन आए हैं। यहां 22 हजार 710 लोगों ने फार्म 6 भरा है। समय सीमा बढ़ने के बाद माना जा रहा है कि यह संख्य अभी और बढ़ेगी। गोरखपुर शहर को छोड़कर बाकी सभी विधानसभा क्षेत्रों में नए मतदाता बनने के लिए आए आवेदनों की संख्या 20 हजार से कम है। नाम काटने के लिए आए आवेदनों की बात करें तो इसमें भी गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र सबसे आगे नजर आता है। यहां 1378 आवेदन नाम काटने के लिए मिले हैं। गोरखपुर ग्रामीण में यह संख्या 1260 है। अन्य 7 विधानसभा क्षेत्रों में फार्म 7 की संख्या 400 से कम है। फार्म 7 के जरिए ही नाम काटने के लिए आवेदन किया जाता है। अब जानिए किस काम के लिए कितने आवेदन आए
पूरे जिले की बात करें तो नया नाम जोड़ने के लिए 1 लाख 35 हजार 276 लोगों ने आवेदन किया है। इसी तरह 3 हजार 736 लोगों ने नाम काटने के लिए आवेदन किया है। नाम व पते में संशोधन के लिए 31 हजार 58 आवेदन आए हैं। किस विधानसभा क्षेत्र में क्या रही स्थिति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा क्षेत्र गोरखपुर में नाम जोड़ने व काटने के सर्वाधिक आवेदन आए। इसी तरह नाम संशोधन के लिए भी सबसे अधिक 8 हजार 117 आवेदन यहीं आए। कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में 11 हजार 559 लोगों ने नया वोटर बनने के लिए आवेदन किया है। जबकि 157 लोगों के नाम काटे जाएंगे। संशोधन के लिए 2 हजार 473 आवेदन आए। पिपराइच में नया मतदाता बनने के लिए 13 हजार 480 लोगों ने फार्म 6 भरा है। नाम कटवाने के लिए 135 लोगों ने फार्म 7 भरा है। इसी तरह 2 हजार 791 लोगों ने नाम संशोधन के लिए आवेदन किया है। शहर क्षेत्र से जुड़े गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 16 हजार 324 आवेदन नए नाम जोड़ने के लिए आए हैं। इसी तरह 1260 आवेदन नाम काटने के लिए तथा 6400 आवेदन संशोधन के लिए आए हैं। सहजनवा में 11 हजार 631 लोगों ने नाम जोड़वाने के लिए आवेदन किया है। 156 लोगों ने नाम कटवाने के लिए तो 2155 ने संशोधन के लिए आवेदन किया है। खजनी में 14 हजार 282 लोगों ने फार्म 6 भरकर जमा किया है। इसी तरह नाम कटवाने के लिए 87 आवेदन किए गए हैं। 1837 लोगों की ओर से संशोधन के लिए फार्म 8 भरे गए हैं। चौरी चौरा में 12 हजार 868 लोगों ने नया मतदाता बनने के लिए आवेदन किया था। 94 ने नाम कटवाने के लिए तथा 1784 लोगों ने संशोधन के लिए आवेदन किया है। इसी तरह बांसगांव विधानसभा क्षेत्र में 15 हजार 336 लोगों ने नया वोटर बनने के लिए आवेदन दिया है। 123 ने नाम काटने के लिए तो 2414 ने संशोधन के लिए आवेदन किया है। इसी तरह चिल्लूपार में 17 हजार 789 लोगों ने आवेदन किया है। नाम काटने के लिए 346 आवेदन आए हैं। इसी तरह संशोधन के लिए 3087 आवेदन आए हैं। जानिए किस फार्म से क्या काम होता है उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि दावे एवं आपत्तियों का समय बढ़ने से नए मतदाताओं के लिए अवसर बढ़ेंगे। नया मतदाता बनने के लिए फार्म 6 भरा जा सकता है। इसी तरह नाम कटवाने के लिए फार्म 7 भरना होता है। किसी प्रकार का संशोधन कराना है तो फार्म 8 भरकर जमा करना होगा।


https://ift.tt/FsV64Dp

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *