DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सीएचओ को सेवा समाप्ति का नोटिस:निरीक्षण में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुली,आंगनबाड़ी और एएनएम से स्पष्टीकरण तलब

सीतापुर में जिलाधिकारी राजागणपति आर ने बुधवार को ब्लॉक पिसावां स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर वजीरनगर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर कमियां सामने आने पर जिलाधिकारी ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एएनएम से उपलब्ध उपकरणों की जानकारी ली। एचआरपी (हाई रिस्क प्रेगनेंसी) रजिस्टर के अवलोकन में खामियां मिलने पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाएं संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सीएचओ शोभित मिश्रा के विरुद्ध सेवासमाप्ति हेतु नोटिस जारी करने, वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने और अन्य कटौतियां करने के निर्देश दिए। पहले 2 तस्वीरें देखिए… जिलाधिकारी ने आशा कार्यकत्रियों को निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव कराएं और ग्रामीण महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक करें, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर का निरीक्षण किया तथा आंगनबाड़ी रजिस्टर और वहां उपलब्ध उपकरणों की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लंबाई नापने वाली नई मशीन तत्काल लगाने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं के रजिस्टर का अवलोकन करते हुए उसे अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया गया। सैम और मैम रजिस्टर की जांच में कमियां पाए जाने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री ऊषा शुक्ला को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा रजिस्टरों में अनियमितता पाए जाने पर एएनएम डॉली मिश्रा के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने तथा मुख्य सेविका को नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा सुरेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।


https://ift.tt/t5gyHcp

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *