सहारनपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अंतर्राज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को चिलकाना थाना पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। आरोपी के पास से 15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन सवेरा” अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डीआईजी और एसएसपी के निर्देश पर तथा सीओ सदर की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गुरुवार दोपहर क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी चेकिंग के दौरान पुलिस ने फिरोजाबाद मार्ग से अब्दुल्लापुर अहाड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान खालिद पुत्र इस्त्याख, निवासी शिव नगर कॉलोनी, कैंप यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय था और उसके तार अन्य राज्यों से भी जुड़े होने की आशंका है। पुलिस अब आरोपी से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की जानकारी जुटा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी खालिद के खिलाफ पहले भी लूट, मारपीट, चोरी और नशे से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना चिलकाना पुलिस की टीम शामिल थी, जिसमें थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक और कांस्टेबल मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
https://ift.tt/jX7ZGPQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply