समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर अपने वरिष्ठ समाजवादी नेता श्रीकृष्ण यादव की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मिर्जा कदीर बेग ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव मौजूद रहे। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रीकृष्ण यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन व कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि श्रीकृष्ण यादव एक निर्भीक, निडर और स्पष्टवादी नेता थे। वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे।
पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण यादव खांटी समाजवादी नेता थे। 70 के दशक में उन्होंने विधानसभा में सरकार के खिलाफ पर्चा फेंककर अपने साहस का परिचय दिया था। उन्हें चौधरी चरण सिंह, हेमवती नंदन बहुगुणा, वीर बहादुर सिंह और मुलायम सिंह यादव जैसे बड़े राष्ट्रीय नेताओं का सानिध्य प्राप्त रहा। वे जीवन भर किसानों, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए संघर्ष करते रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजनकर्ता और श्रीकृष्ण यादव के पुत्र अधिवक्ता स्वतंत्र सिंह यादव ने उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मिर्जा कदीर बेग, जिला महासचिव रामनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर मोहसिन खान, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, श्याम नारायण यादव, मुन्नीलाल यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, महेंद्र तिवारी, स्वतंत्र सिंह यादव, दयाशंकर निषाद, राघवेंद्र तिवारी, राजू, राजेंद्र यादव, अखिलेश यादव, बृजनाथ मौर्य, संजय यादव, सुशीला भारती, सरिता सोनकर, अमरजीत यादव, भागवत यादव, दयानंद विद्रोही, जयराम यादव, धनश्याम राव, सुरेंद्र मौर्य, राममिलन सिंह, मंतोष यादव, हरिश्चंद्र यादव, विक्की निषाद, अमन यादव, कमल किशोर, शैलेन्द्र, सुनील आजाद, रमेश यादव, अमित शर्मा, उमापति उपाध्याय, देवेंद्र यादव, अरविंद गौड़, राजन यादव, तौफीक, दिनेश यादव, धन्नजय, सर्वेश, महेंद्र, श्यामसुंदर, अजय, विकास, भोला पुजारी, इंद्रजीत, ओमप्रकाश, रामसरन, खरभान, प्रविंद्र, छविनाथ, शकील, आबिद, टिन्चु, मोहम्मद अली सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://ift.tt/375mA0e
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply