DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सण्डीला में दरगाह दुरवेश शाह का 214वां उर्स शुरू:महफिल-ए-मिलाद के साथ तीन दिवसीय आयोजन का आगाज

हरदोई के सण्डीला कस्बे में स्थित प्राचीन दरगाह दुरवेश शाह (दरगाह मियां बाग) का 214वां सालाना उर्स 05 फरवरी 2026 को शुरू हो गया है। इस तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का आगाज महफिल-ए-मिलाद के साथ हुआ। दरगाह के सज्जादा नशीन आकिल बाबा ने बताया कि उर्स के पहले दिन पैगंबर साहब की शान में नात-ओ-मनकबत पेश की गई। इसके बाद जायरीनों के बीच तबर्रुक (प्रसाद) का वितरण किया गया। अगले दिन सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी और सुबह 10 बजे आस्ताने का गुस्ल शरीफ होगा। इसके उपरांत महफिल-ए-समा (कव्वाली) का आयोजन किया जाएगा। जुमे की नमाज के बाद आम लंगर वितरित होगा और असर की नमाज के बाद दुआ-ए-खैर के साथ तीन दिवसीय उर्स का समापन होगा। उर्स के दौरान दरगाह के संरक्षक कुंवर वीरेन्द्र सिंह (राजा मल्हेरा) ‘मेहमान-ए-खुसूसी’ के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ प्रयागराज से सूफी बुजुर्ग हशमतउल्ला साहब, केयर ह्यूमन के अध्यक्ष सलीम मलिक, सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल वली और दरगाह सचिव मोहम्मद आलम खान एडवोकेट सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि जायरीनों को कोई असुविधा न हो। उर्स कमेटी के सदस्य मोहम्मद हसनैन, सुल्तान गाजी और वसी अहमद ने बताया कि क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखते हुए हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य आयोजन किया जा रहा है।


https://ift.tt/7Zzl0Dy

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *