DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सड़क पर नागिन डांस करने वाली युवतियां गिरफ्तार:उन्नाव में हाईवे पर गाने पर डांस करते हुए बनाई थी रील

उन्नाव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो युवतियों के नागिन डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो में युवतियां बीच सड़क पर अलग-अलग गानों पर डांस करती दिख रही हैं, जिससे सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चौकी इंचार्ज दरोगा रविशंकर मिश्र ने मामले की जांच की। जांच में पता चला कि वीडियो में डांस करने वाली युवतियों में से एक गदनखेड़ा मोटर मार्केट के पीछे स्थित अंबेडकर कॉलोनी की निवासी काजल है। दूसरी युवती की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों युवतियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सड़क मार्गों पर इस तरह का कृत्य किया, जिससे किसी भी समय अप्रिय घटना या गंभीर सड़क दुर्घटना हो सकती थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीच सड़क नृत्य करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह आमजन की जान के लिए भी खतरा बन सकता है। इस पूरे मामले में चौकी इंचार्ज की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली सदर उन्नाव में काजल और उसकी अज्ञात सहेली के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस वीडियो बनाने वाले रील मेकर की भी तलाश कर रही है और नियमानुसार विधिक कार्रवाई की बात कही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मीडिया में मामला प्रमुखता से उठने के बाद तेज हुई है। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच पूरी की और मुकदमा दर्ज किया।


https://ift.tt/h80lFbf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *