DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संतकबीरनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार:खेत में चारा काटने गई थी, घर पहुंची तो सुनाई आपबीती; मां की तहरीर पर केस दर्ज

संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना 5 फरवरी की शाम को हुई जब किशोरी गांव के सीवान में खेत में चारा काटने गई थी। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां उसे लेकर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने मां की तहरीर पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्रा ने बताया कि पीड़िता का बयान धारा 180 बीएनएसएस के तहत दर्ज किया जा रहा है और महिला पुलिसकर्मी द्वारा उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


https://ift.tt/YB6Vt9z

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *