DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

श्रावस्ती में तीसरे दिन भी छाया घना कोहरा:सर्द हवा से बढ़ी ठंड और गलन, जनजीवन प्रभावित; वाहन धीमी गति से चले बढ़ी लोगों की परेशानियां

श्रावस्ती जिले में लगातार तीसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे कुछ ही दूरी पर वस्तुएं भी साफ दिखाई नहीं दे रही थीं। सुबह आवश्यक कार्यों से घर से निकलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। कोहरे के साथ चल रही सर्द हवा ने ठंड और गलन को और बढ़ा दिया है। दिहाड़ी मजदूर, स्कूली बच्चे और सुबह काम पर निकलने वाले लोग ठंड से सबसे अधिक प्रभावित हुए। बीते सप्ताह मौसम में बदलाव के बाद ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ा है। सोमवार को कोहरे के बाद कुछ देर धूप निकली थी, लेकिन मंगलवार और बुधवार को भी सुबह से घना कोहरा छाया रहा। बुधवार दोपहर बाद धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह से ही घने कोहरे ने मुश्किलें बढ़ा दीं। हाल ही में हुई हल्की बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभकारी साबित हुई है। विशेषज्ञों के अनुसा र, यह घना कोहरा भी फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। जिले में हवा की गति धीमी बनी हुई है और कोहरे की फुहार से सड़कें भी भीग गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले कुछ दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा बने रहने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने और अत्यावश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।


https://ift.tt/GKk1F46

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *