मुजफ्फरनगर में भीषण शीतलहर के मद्देनजर जिला प्रशासन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नेतृत्व में असहायों को ठंड से बचाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार ने रेलवे स्टेशन परिसर स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, अपर जिलाधिकारी ने रैन बसेरे में स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, कंबल और बिस्तर जैसी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां ठहरे निराश्रितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुविधाओं में कोई कमी न रखने के सख्त निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि रैन बसेरे में सभी आवश्यक इंतजाम हों, ताकि कोई भी असहाय व्यक्ति ठंड की चपेट में न आए। उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर का भ्रमण कर खुले में सो रहे लोगों को रैन बसेरे में रुकने के लिए प्रेरित किया। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अलावों का जायजा लिया
प्रशासनिक टीम ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि स्टेशन पर कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर न हो। अपर जिलाधिकारी ने रेलवे अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के अगले चरण में, अपर जिलाधिकारी गजेंद्र सिंह और एसडीएम सदर परवीन द्विवेदी ने बस स्टैंड तथा नगर के प्रमुख चौराहों पर जल रहे अलावों का जायजा लिया। लोगों से बातचीत की
उन्होंने अलाव ताप रहे व्यक्तियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। अलाव की निरंतरता, पर्याप्त ईंधन की उपलब्धता और सुरक्षित संचालन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने अलाव स्थलों पर प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के भी निर्देश दिए। आगे भी जारी रहेगा अभियान
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं कोई व्यक्ति खुले में ठंड से पीड़ित अवस्था में दिखाई दे तो तत्काल निकटतम पुलिस चौकी या प्रशासनिक अधिकारी को सूचना दें, ताकि समय से उसे आश्रय व सहायता उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन जनसामान्य की सुरक्षा व स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा यह अभियान शीतलहर समाप्त होने तक निरंतर जारी रहेगा। इन लोगों की रही मौजूदगी
निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश, उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी, अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी को निर्देश दिए गए कि शीतलहर की अवधि में रैन बसेरों व अलाव स्थलों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं तुरंत सुनिश्चित की जाएं।
https://ift.tt/JRYpbdu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply