DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शाहजहांपुर में लाट साहब जुलूस की तैयारी शुरू:डीएम-एसपी ने आयोजकों संग की बैठक, लाट साहब को जूता मारकर खेली जाती है होली

शाहजहांपुर में होली पर्व पर निकलने वाले अनोखे लाट साहब जुलूस की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जुलूस आयोजकों तथा संभ्रांत नागरिकों के साथ एक बैठक की। इस दौरान पिछले जुलूस के दौरान सामने आई खामियों और आगामी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि जुलूस मार्ग का जल्द ही निरीक्षण शुरू किया जाएगा और व्यवस्थाओं में सुधार कराया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि पूर्व की भांति यह जुलूस भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न होगा। पिछले वर्ष की समस्याओं को दूर करने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही पूरी करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जुलूस के समय को गंभीरता से लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी जुलूसों को निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। बैठक में सड़क मरम्मत, बैरिकेडिंग और पेयजल जैसी समस्याओं पर भी बात हुई, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पहले से ही मार्ग का भ्रमण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि सभी कार्यक्रमों और पर्वों को भव्यता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने परंपराओं का पालन करने और किसी भी गैर-परंपरागत कार्य से बचने की अपील की। पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है और सभी जुलूसों को तय समय पर अच्छे से संपन्न कराया जाएगा।


https://ift.tt/8EZTOQz

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *