शामली में ऊन ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ओधरी में बच्चों से पढ़ाई के समय मजदूरी कराए जाने का मामला उजागर हुआ है। स्कूल परिसर में 10 से अधिक बच्चों द्वारा राजमिस्त्री के लिए ईंटें ढोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में सहायक अध्यापक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। यह घटना सोमवार को झिंझाना थाना क्षेत्र के ऊन ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय ओधरी की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चे स्कूल परिसर में निर्माण कार्य के लिए ईंटें उठा रहे हैं। वीडियो सामने आते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) लता राठौर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए बीईओ ऊन विकास कुमार को जांच सौंपी और 12 घंटे में रिपोर्ट तलब की। विभागीय कार्रवाई के लिए जांच बीईओ को सौंपा बीईओ ऊन ने मंगलवार शाम तक जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी। रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिक विद्यालय ओधरी के सहायक अध्यापक सुंदर कुमार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए जांच बीईओ मुख्यालय को सौंप दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रकरण में बाल कल्याण समिति ने भी संज्ञान लेते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) को पत्र भेजा है। डीपीओ अपने स्तर से श्रम विभाग के माध्यम से भी जांच कराएंगे। दोष सिद्ध होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी शामली जिले के थाना भवन क्षेत्र से बच्चों से मजदूरी कराए जाने की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिससे सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।
बीएसए लता राठौर ने बताया कि एबीएसए ऊन की रिपोर्ट के आधार पर सहायक अध्यापक सुंदर कुमार को निलंबित किया गया है। अनुशासनहीनता और लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। जांच पूरी होने के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि डीपीओ को जांच के लिए पत्र भेजा गया है और श्रम विभाग से भी जांच कराई जाएगी।
https://ift.tt/PYWrajH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply