शामली में कमेटी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जनपद शामली के एसपी कार्यालय पहुंची करीब एक दर्जन महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र सौंपा। महिलाओं का आरोप है कि उनके कस्बे की एक महिला ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि ठगी की आरोपी महिला गायब हो गई है। इस मामले में करीब छह लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिलाओं ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। यह मामला थाना थानाभवन क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद का है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि शबाना नामक महिला कमेटी डलवाने का काम करती थी। उसने पहले लोगों का विश्वास जीता और फिर सैकड़ों लोगों से लगभग एक करोड़ रुपये की रकम लेकर फरार हो गई। इस संबंध में थाने में शबाना सहित करीब छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जबकि फरार शबाना के अलावा अन्य सभी आरोपी अपने घरों में रह रहे हैं। महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित महिलाओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
https://ift.tt/SPLBxG4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply