सिद्धार्थनगर में महिला चकबंदी लेखपाल का ग्रामीणों से वसूली करने का वीडियो सामने आया है। लेखपाल चकबंदी होने के बाद गांव में कैंप लगाकर लोगों के नाम रजिस्टर पर चढ़ा रही थीं। इसी दौरान 50 से लेकर 200 रुपए गांव के लोगों से वसूल लिए। मामला शोहरतगढ़ तहसील की ग्राम सभा बैजनथा का है। कैंप मंगलवार की दोपहर को लगाया गया था। वसूली का वीडियो आज सामने आया है। तीन विजुअल देखिए बैजनथा ग्राम सभा की कुल आबादी लगभग 2500 है। इसमें कटहा, बैरिहवा, नइडहर और लमुइया टोले गांव आते हैं। इस गांव की चकबंदी एक महीने पहले हुई है। चकबंदी के दौरान फॉर्म–41 और 45 भरना अनिवार्य होता है। फॉर्म–41 और 45 में खातेदारों के नाम और जमीन से जुड़े अभिलेख दर्ज किए जाते हैं। यही फॉर्म भरवाने के लिए मंगलवार को विभाग की तरफ से गांव में कैंप लगवाया गया था। कैंप में चकबंदी लेखपाल अनिता यादव अपने सहयोगियों के साथ फॉर्म – 41 और फॉर्म 45 भरवा रही थीं। 50 रुपये देने लगा ग्रामीण तो टोका, 100 की नोट ली ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि चकबंदी लेखपाल अनिता यादव ने फॉर्म–41 और 45 में नाम दर्ज करने के लिए हर व्यक्ति से 50 रुपए से 200 रुपए तक की वसूली की। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स लेखपाल से 50 रुपए देने की बात कहता है तो लेखपाल उसकी तरफ देखते हुए कहती हैं- 50 नहीं 100 रुपए दो। इसके बाद वो शख्स 100 की नोट तख्त पर रखता नजर आ रहा है। वसूली का ये वीडियो किसी ग्रामीण ने बना लिया। आज ये वीडियो प्रशासनिक अफसरों तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। 600 लोगों से वसूली का आरोप गांव के लोगों का आरोप है कि जो ग्रामीण पैसे देने में आनाकानी कर रहे थे, उनके काम में जानबूझकर देरी की जा रही थी। इसके चलते करीब 600 लोगों ने पैसे दिए हैं। बाकी बचे लोगों के लिए बाद में कैंप लगाने की बात भी कही गई। डीएम बोले- जांच के बाद होगा एक्शन वीडियो सामने आने के बाद जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने कहा कि वसूली के वीडियो की एसडीएम से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद लेखपाल पर कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/Aiuro7q
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply