लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में घोड़ा-तांगा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को लखनऊ मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। यह घटना 4 जनवरी, 2026 को शाहपुर चौराहे के पास हुई थी। भदफर चौकी क्षेत्र के ग्राम लोनियन पुरवा निवासी अमर सिंह (पुत्र स्वर्गीय हीरालाल) को एक अनियंत्रित घोड़ा-तांगा चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी थी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए थे। अमर सिंह की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। लहरपुर कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार सिंह अपनी टीम और भदफर चौकी बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया है। मृतक के भाई ने इस संबंध में पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
https://ift.tt/bN86ZMc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply