DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लव मैरिज के 4 महीने बाद पत्नी लापता:पति ने 90 हजार रुपए और दस्तावेज ले जाने का आरोप लगाया, न्याय की लगाई गुहार

मुजफ्फरनगर में एक युवक की पत्नी 90,000 रुपए नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर लापता हो गई है। पीड़ित पति ने मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। उत्तरी रामपुरी, थाना कोतवाली निवासी विकास कुमार ने बताया कि उन्होंने सविता से 29 सितंबर 2025 को लव मैरिज के रूप में हुई थी। विकास का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद सविता किसी अज्ञात व्यक्ति से मोबाइल पर लगातार बात करने लगी। इस बारे में पूछने पर उनके बीच घरेलू विवाद बढ़ने लगा। पीड़ित के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे सविता बिना बताए घर से चली गईं। बाद में उन्होंने फोन कर बताया कि वह अपने सभी दस्तावेज साथ ले जा रही हैं। जब विकास ने घर में रखी नकदी की जांच की, तो 90 हजार रुपये गायब मिले। विकास का आरोप है कि सविता यह रकम भी अपने साथ ले गई हैं। विकास ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें बाद में पता चला कि सविता की पहले ‘अनिल’ नामक व्यक्ति से शादी हो चुकी थी। यह जानकारी विवाह के समय उनसे छिपाई गई थी। पीड़ित ने आशंका जताई है कि सविता उसी व्यक्ति के साथ गई हैं, जिससे वह पहले रात-रात भर बात करती थीं। उन्होंने मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग और किसी अनहोनी की भी आशंका व्यक्त की है। यह मामला फिलहाल प्रशासन और पुलिस के संज्ञान में है, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक कार्रवाई सामने नहीं आई है।


https://ift.tt/XruUJFG

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *