लखीमपुर खीरी जनपद के पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन ‘रेडियो खीरी 88.4 मेगाहर्ट्ज’ का शुभारंभ हो गया है। गोला रोड स्थित लाइफ ब्रिज बिल्डिंग, पिपरा करमचंद, एनएच-730 पर स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश शिव कुमार सिंह ने इसका उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश शिव कुमार सिंह ने अपने संबोधन में सामुदायिक रेडियो को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य, विधिक जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण और मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में समुदाय को सशक्त बनाता है। न्यायाधीश सिंह ने बताया कि इस रेडियो स्टेशन का उद्देश्य स्थानीय लोगों को अपनी बात रखने और विचार साझा करने का मंच प्रदान करना है। यह माध्यम समुदाय के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएगा। देखें, 3 तस्वीरें… कार्यक्रम के दौरान, जनपद न्यायाधीश ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रेडियो सेट भेंट किए। इस अवसर पर अपर जिला जज वीरेंद्र नाथ पांडेय भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपर जिला जज पांडेय ने सामुदायिक रेडियो की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और लोगों से अपील की कि वे रेडियो से जुड़कर अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करें। स्टेशन की निदेशक अंशिका सिंह ने ‘रेडियो खीरी 88.4’ के कार्यक्रमों की रूपरेखा, प्रसारण समय और समुदाय-केन्द्रित योजनाओं की जानकारी दी। स्टेशन के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए रेडियो खीरी के सामुदायिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया। स्टेशन इंचार्ज आरजे भावना ने मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्टजनों को रेडियो स्टेशन का भ्रमण कराया। उन्होंने प्रसारण में उपयोग की जाने वाली तकनीकी सुविधाओं से भी अवगत कराया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शुभेन्दु शेखर सिंह, उप श्रम आयुक्त मयंक सिंह, जिला कृषि अधिकारी अवधेश सिंह, रजत सिंह, शिवम पांडेय, अमीषा सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
https://ift.tt/Em1DW4R
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply