DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में 9 हजार वाहन निलंबित, चालान पर सख्त एक्शन:10 से अधिक लंबित चालान वाले वाहनों पर परिवहन विभाग ने शुरू की कड़ी कार्रवाई

लखनऊ में ट्रैफिक नियमों को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग ने 9,000 वाहनों का पंजीकरण निलंबित कर दिया है। यह वह वाहन हैं जिन पर 10 या अधिक चालान लंबे समय से लंबित थे। चौंकाने वाली बात यह है कि निलंबित वाहनों में एक स्कूटी ऐसी भी है, जिस पर 239 चालान और डेढ़ लाख रुपये से अधिक का जुर्माना दर्ज है। लंबे समय से जमा हो रहे थे चालान, वाहन स्वामी नहीं भर रहे थे जुर्माना यातायात पुलिस लगातार चालान काटती रही, लेकिन जुर्माना जमा करने वालों की संख्या बेहद कम रही। अनुमान के मुताबिक कुल चालानों में से केवल 10 से 20 फीसदी वाहन स्वामी ही समय पर पेनाल्टी चुकाते हैं। बचे हुए चालान वर्षों से लंबित पड़े रहे। इसी बीच पुलिस ने 10 से अधिक चालान वाले वाहनों की सूची तैयार की। इसमें 435 वाहन ऐसे पाए गए जिन पर 50 से अधिक चालान थे। दो स्कूटी पर तो 200 से ज्यादा चालान दर्ज मिले। बुधवार को इसी मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था। आरटीओ लखनऊ ने 9,000 पंजीकरण निलंबित किए पहले चरण में यातायात पुलिस ने 13,800 वाहनों का विवरण भेजा था। उसके बाद 435 ज्यादा चालान वाली गाड़ियों की सूची अलग से भेजी गई। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 9,000 वाहनों का पंजीकरण निलंबित किया जा चुका है। अन्य वाहन दूसरे जिलों के थे, जिनकी रिपोर्ट संबंधित जिलों के आरटीओ को भेजी गई है। चालान जमा करो… नहीं तो पंजीकरण निलंबन जारी रहेगा ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने साफ कहा है कि अब पुराने चालानों को नजरअंदाज करने वालों पर लगातार कार्रवाई होगी। जिन वाहन स्वामियों ने चालान जमा कर दिए हैं, वे इस कार्रवाई से बच जाएंगे, लेकिन जो लोग चालान को हल्के में ले रहे हैं, उनके वाहन निलंबन की सूची में आते रहेंगे। निलंबन के बाद अब सीजिंग की तैयारी एडीसीपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि निलंबित पंजीकरण वाले वाहनों को अब सीज भी किया जाएगा। इसके लिए विशेष टीमें बनाई जाएंगी, जो सड़कों पर ऐसे वाहनों को पकड़कर कार्रवाई करेंगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाला कोई भी वाहन स्वामी किसी परेशानी में नहीं पड़ेगा, लेकिन जिनके चालान लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द जुर्माना जमा करना होगा।


https://ift.tt/7E0Nkjy

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *