DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में सुबह से मौसम हुआ साफ:पछुवा हवा के असर से कोहरे से मिला छुटकारा, AQI भी संतोषजनक श्रेणी में दर्ज

लखनऊ में सुबह के समय में हल्की धुंध और कोहरा रहा। इसके बाद मौसम साफ हो गया। तेज चटक धूप निकल आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना रहेगा। दिन में तेज हवा चलती रहेंगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री रहा। यह सामान्यसे 0.9 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 95 फ़ीसदी रही और न्यूनतम आर्द्रता 40 फीसदी दर्ज की गई। संतोषजनक श्रेणी में AQI लखनऊ में सुबह के समय में 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 88 के साथ में संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का औसत AQI 104 के साथ में मॉडरेट लेवल में दर्ज किया गया है। तेज हवा के असर से लालबाग, तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र, गोमतीनगर, अलीगंज, अंबेडकर यूनिवर्सिटी और कुकरैल पिकनिक स्पॉट क्षेत्र में AQI में सुधार हुआ है। कोहरे से मिली राहत मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद मौसम साफ हो गया है। पिछले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण आगामी 3 दिनों के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के बावजूद तेज पछुआ हवाओं के कारण लखनऊ सहित प्रदेश में में जारी घने कोहरे के दौर से राहत मिलेगी।


https://ift.tt/Mchwp6t

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *