DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में रेस्टोरेंट कर्मचारी की आत्महत्या:बाथरूम में बेडशीट के सहारे लगाई फांसी; पोस्टमार्टम के लिए भेजा गए शव

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। स्टाफ के सो जाने के बाद कर्मचारी रात में चादर लेकर बाथरूम गया और वहीं पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरदोई के दुलार नगर, चमन भरवा निवासी शिवम सिंह (27) लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के विकल्प खंड-02 स्थित BARDHIYA रेस्टोरेंट में काम करता था। वह दीपावली से रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। काल रात रेस्टोरेंट का काम खत्म हो जाने के बाद स्टाफ सोने चला गया। इस दौरान शिवम ने देर रात रेस्टोरेंट के बाथरूम में जाकर बेडशीट के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही रेस्टोरेंट में साथ रहने वाले अर्जुन यादव और अभिनव यादव से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुबह बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर शिवम का शव फांसी पर लटका मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। चिनहट इंस्पेक्टर ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/xbopvm6

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *