DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में पेट्स का फैशन शो:फैंसी ड्रेस पहनकर डॉग्स उतरे रैम्प पर , लोगों ने कैमरे में कैद किया दिलचस्प पल

लखनऊ के ला मार्टिनियर मैदान में ‘Awadh Petfood Sellers Breeders Trade Board’ की ओर से पेट कार्निवल में पेट फैशन शो का आयोजन हुआ। इस विशेष अवसर पर पेट्स का रंगीन और दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला। पेट्स सजधज कर इस शो में पहुंचे जिसे देखकर लोग मुस्कुरा उठा। फैशन शो में रंगीन ड्रेस और स्टाइलिश एक्सेसरीज़ में रैंप पर पेट्स ने जलवा बिखेरा। स्टाइलिश पेट्स को देखकर लोगों ने साथ में खूब सेल्फी लिया। पालतू जानवरों की इस अनोखी वॉक पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और मोबाइल कैमरों में पल-पल को कैद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेट लवर्स परिवार के साथ हिस्सा बने। बच्चों के लिए यह शो किसी त्योहार से कम नहीं था। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का मकसद लोगों में पालतू जानवरों के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाना है। पेट शो में शामिल हुए संदीप ने कहा कि पूरे परिवार के साथ यहां आए हैं। बच्चों को संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाने में ऐसे कार्यक्रमों का अहम योगदान होता है। मेगा पेट कार्निवल में फैशन शो के अलावा पेट फूड स्टॉल, ब्रीडर्स की जानकारी, हेल्थ चेकअप कैंप और ट्रेनिंग से जुड़े सत्र भी आयोजित किए गए। विशेषज्ञों ने पालतू जानवरों की देखभाल, सही खान-पान और टीकाकरण को लेकर जरूरी सुझाव दिए।


https://ift.tt/P5cipzr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *