लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ अपहरण, जबरन शादी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहम्मद यूसुफ नाम के युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और धमकाकर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। इसके बाद उसे पत्नी बताकर अपने साथ रखा और इस दौरान दुष्कर्म करता रहा। तीन दिन पहले किशोरी किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर घर पहुंची। बुधवार को किशोरी की मां ने सआदतगंज थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने यूसुफ को हिरासत में ले लिया। हाथी पार्क में हुई थी पहचान परिजनों के अनुसार, किशोरी के पिता के निधन के बाद उसकी पढ़ाई छूट गई थी। करीब दो महीने पहले वह अपनी मां के साथ हाथी पार्क घूमने गई थी, जहां उसकी मुलाकात यूसुफ से हुई। यूसुफ ने उसका मोबाइल नंबर लिया और फोन पर बातचीत शुरू कर दी। मिलने के बहाने ले गया दिसंबर में आरोपी ने किशोरी को मिलने के बहाने बुलाया और बहकाकर अपने साथ ले गया। 13 दिसंबर को उसने मंदिर में किशोरी के साथ जबरन शादी कर ली। जब परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। परिजनों को जान से मारने की धमकी दी परिजनों के विरोध पर यूसुफ ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद यूसुफ उसे लकड़मंडी में गलत काम करता रहा। विरोध करने पर पिटाई भी करता था। तीन दिन पहले वह उसके साथ बाइक से बाजार जा रही थी, तभी सआदतगंज इलाके में कुछ कार सवार यूसुफ को उठा ले गए। मौका पाकर वह घर आ गई। इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष आर्य ने बताया कि यूसुफ को एसटीएफ किसी मामले में ले गई थी। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
https://ift.tt/sMlTay6
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply