DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ के आईजी और ज्वाइंट सीपी बदले:किरण एस और अपर्णा कुमार को मिली तैनाती, डीआईजी रेलवे भी हटाए गए

उत्तर प्रदेश शासन ने 20 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। इस फेरबदल में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से लेकर डीजीपी मुख्यालय, रेलवे और UPSSF तक अहम बदलाव किए गए हैं। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात संयुक्त पुलिस आयुक्त अमित वर्मा को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) भेजा गया है। उनके स्थान पर पर्वतारोही में कई रिकॉर्ड नाम करने वालीं चर्चित आईपीएस अपर्णा कुमार को तैनाती मिली है। इससे पहले वे लखनऊ स्थित मानवाधिकार आयोग में तैनात थीं। आईपीएस किरण एस. को लखनऊ का नया आईजी बनाया गया है। एन. कोलांची डीआईजी रेलवे लखनऊ रेंज बने हैं। डीजीपी मुख्यालय से आईजी रेंज लखनऊ तक बदलाव डीजीपी मुख्यालय में वेटिंग में चल रहीं आईपीएस किरण एस. को लखनऊ का नया आईजी रेंज बनाया गया है। रेलवे लखनऊ रेंज में डीआईजी एन. कोलांची को तैनात किया गया है। यूपीएसएसएफ में राजीव मल्होत्रा को नई जिम्मेदारी दी गई है। आईजी रेंज के पद से एडीजी पद पर प्रमोशन पाने वाले तरुण गाबा को एडीजी सुरक्षा शाखा, लखनऊ में तैनात किया गया है। शासन की ओर से उन्हें राज्य की सुरक्षा से जुड़ी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन के फेरबदल पर नजर एक साथ 20 आईपीएस अफसरों के तबादलों से साफ है कि शासन प्रशासनिक और पुलिसिंग सिस्टम में नए सिरे से संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है। आने वाले दिनों में इन बदलावों का असर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर दिखने की उम्मीद है।


https://ift.tt/rbSijgC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *