DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत:बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में हादसा, दो गंभीर रूप से घायल

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना हाईवे पर राधा कृष्ण मंदिर कट के पास हुई, जहां एक रोडवेज बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान उजागर मृतक की पहचान थाना मीरगंज के गांव गूला निवासी भगवान दास के रूप में हुई है। उन्हें खिरका सीएचसी ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस हादसे में घायल हुए दो मजदूरों को पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से बरेली के अस्पताल भेजा। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


https://ift.tt/e82kutW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *