माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की 1150 बसों से कुल 35,778 यात्रियों ने यात्रा की। रोडवेज के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में 541 बसें प्रयागराज पहुंचीं। जिनमें 16,474 यात्री सवार थे। वहीं, 609 बसों से 19,304 यात्री प्रयागराज से विभिन्न स्थानों के लिए रवाना हुए। कुल मिलाकर प्रति बस औसत 31 यात्री रहे। सर्वाधिक भीड़ प्रतापगढ़-अयोध्या मार्ग पर देखी गई। जहां 337 बसों से 11,284 यात्रियों ने सफर किया। पूर्वांचल रूट पर जौनपुर, बदलापुर, आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर 261 बसों से 7,246 यात्री यात्रा कर गए। वाराणसी मार्ग पर 195 बसों का संचालन हुआ। जिनसे 5,791 यात्रियों ने यात्रा की। इसके अलावा, कौशाम्बी, फतेहपुर और कानपुर मार्ग पर 143 बसों से 4,978 यात्री आए-गए। चित्रकूट, बांदा, रीवा व मिर्जापुर मार्ग पर 99 बसों से 3,062 यात्रियों ने सफर किया। रायबरेली-लखनऊ मार्ग पर भी बड़ी संख्या में बसें चलाई गईं। जिससे माघ मेला क्षेत्र में यातायात बेहतर रहा।
https://ift.tt/VkFbjpg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply