DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रेस्टोरेंट के बाथरूम में मिला कर्मचारी का शव:लखनऊ में बेडशीट से फंदा बनाकर फांसी लगाई, 2 साथियों से पुलिस कर रही पूछताछ

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार रात एक कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया। रात में स्टाफ के सो जाने के बाद कर्मचारी बाथरूम गया। बेडशीट से फंदा लिया। उसकी पहचान 27 साल के शिवम के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हरदोई के दुलार नगर, चमन भरवा निवासी शिवम सिंह (27) लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के विकल्प खंड-02 स्थित बरधिया (BARDHIYA) रेस्टोरेंट में काम करता था। वह दीपावली से रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। मंगलवार रात रेस्टोरेंट का काम खत्म हो जाने के बाद स्टाफ सोने चला गया। दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया शिवम ने देर रात रेस्टोरेंट के बाथरूम में जाकर बेडशीट के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्टोरेंट में शिवम के साथ रहने वाले अर्जुन यादव और अभिनव यादव से पूछताछ कर रही है। दोनों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि बुधवार सुबह बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर शिवम का शव फांसी पर लटका मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। चिनहट इंस्पेक्टर ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/5f4IrhE

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *