संभल के श्रीकल्कि धाम में पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने बाबरी मस्जिद मुद्दे पर सियासी हलचल बढ़ा देने वाला बयान दिया है। दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में कहा था कि पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी पैसे से बाबरी मस्जिद का निर्माण कराना चाहते थे, लेकिन सरदार पटेल ने उसे रोक दिया था। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए आचार्य प्रमोद ने कहा- पंडित नेहरू क्या करना चाहते थे इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन राहुल गांधी जरूर बाबरी मस्जिद बनवाना चाहते हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने आगे कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी के नेताओं ने पहले ही बात कह दी थी कि वे बंगाल में बाबरी मस्जिद बनवाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया- यह कोई छुपी बात नहीं है… इनके यही मंसूबे हैं। ये भारत को हिंदुस्तान की जगह तालिबान बनाना चाहते हैं, भारत को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं। जो भीतर की लालसा है वही बाहर आ रही है। देश की एकता के लिए जरूरी फैसलों का विरोध और भारत को कमजोर करने वालों का समर्थन करना इन दलों की पुरानी प्रवृत्ति है।“जो भी नेता या दल भारत के खिलाफ होगा, ये उसी के साथ खड़े होंगे। भारत घुसपैठियों के लिए नहीं… भारतवासियों के लिए है कल्कि पीठाधीश्वर ने अपने संबोधन में नागरिकता और राष्ट्रवाद पर भी कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने कहा—“घुसपैठियों के लिए भारत नहीं है… भारतवासियों के लिए भारत है। जो वंदे मातरम् कहता है भारत उसका है, जो भारत माता की जय बोलता है भारत उसका है। जो गंगा को मां मानता है, गऊ को मां मानता है भारत उसका है।” उन्होंने आगे कहा—“यह राम और कृष्ण का भारत है, यह कल्कि अवतार की अवतरण स्थली है। यह गुरु गोविंद सिंह, छत्रपति शिवाजी और महाराणा प्रताप का भारत है। यह तैमूर लंग और बाबर का भारत नहीं है। जो देशप्रेमी होगा वह SIR (सीआईआर/नागरिकता व्यवस्था) का समर्थन करेगा और जो देशद्रोही होगा वह विरोध करेगा।”
https://ift.tt/VGKH05l
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply