रामपुर में शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ली। लंबे समय से जारी ठंड और घने कोहरे के बाद सूरज निकलने से लोगों को राहत मिली है। तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, जिससे सर्दी का असर कम हुआ। आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दो दिनों से यह लगातार 11 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप खिलते ही सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई। दैनिक मजदूर, नौकरीपेशा लोग और अन्य राहगीर बड़ी संख्या में बाहर निकले। कोहरे के कारण पिछले दिनों प्रभावित हो रहा आवागमन भी सामान्य हो गया। वाहन चालकों ने भी राहत की सांस ली। उनका कहना है कि कोहरा न होने से अब वाहन चलाने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। दृश्यता साफ होने के कारण हाईवे और मुख्य सड़कों पर यातायात सामान्य रूप से चलता दिखा। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वालों को भी इससे काफी सहूलियत मिली।
https://ift.tt/NJt8DEB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply