रसूलाबाद मे बुधवार को विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूनम संखवार ने अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने एसएआर अभियान के तहत मतदाता पुनरीक्षण ड्राफ्ट सूची मंडल अध्यक्षों को वितरित की। विधायक ने अभियान को गति देने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों, सेक्टर संयोजकों और सेक्टर प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक संखवार ने बताया कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म संख्या-6 उपलब्ध है। इसके माध्यम से उन पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे, जिन्होंने 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है। इस वर्ग के युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी मतदाता का नाम गलत दर्ज हो गया है या विवरण में कोई त्रुटि है, तो उसके संशोधन के लिए फॉर्म संख्या-8 भरा जाएगा। वहीं, गलत तरीके से दर्ज किए गए नाम को हटाने के लिए फॉर्म संख्या-7 का उपयोग किया जाएगा। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहने और अधिक से अधिक पात्र लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। बैठक में जिला मंत्री कृष्ण प्रताप सिंह, अमित सिंह, मंडल अध्यक्ष रंजना दुबे, कृष्ण मिश्रा, राजवीर सिंह, अनमोल गुप्ता, सौरभ सिंह, जय सिंह, जोगेंद्र सिंह, पंकज दुबे और गौरव सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://ift.tt/dLOQsvD
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply