DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे अशोक लीलैंड ईवी फैक्ट्री का लोकार्पण:शुक्रवार को लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री, सरोजनीनगर में होगा कार्यक्रम

लखनऊ से सांसद और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार 9 जनवरी को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सरोजनीनगर स्थित अशोक लेलैंड की ईवी मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि, रक्षा मंत्री शुक्रवार सुबह 11:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे सरोजनीनगर स्थित अशोक लीलैंड की इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री जाएंगे, जहां निर्धारित कार्यक्रम के तहत फैक्ट्री का औपचारिक लोकार्पण किया जाएगा। दोपहर बाद दिल्ली के लिए होंगे रवाना लोकार्पण कार्यक्रम के समापन के बाद रक्षा मंत्री अपराह्न 1:30 बजे कार्यक्रम स्थल से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे 1:45 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरे को लखनऊ के औद्योगिक विकास और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


https://ift.tt/1Hg0kfX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *