DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

यूपी में इलेक्ट्रिक बस का किराया तय:लखनऊ–प्रयागराज साधारण बस का किराया 302 रुपये, अलग-अलग कैटेगरी की बसों के लिए प्रति किमी किराया तय

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने इलेक्ट्रिक बसों के किराए को लेकर बड़ा फैसला लिया है। निगम ने बुधवार को इलेक्ट्रिक बस सेवाओं के लिए नई किराया दरें तय कर दीं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। यह निर्णय कुछ समय पहले गठित की गई समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने इस पर औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से तय हुआ किराया परिवहन निगम के की माने तो साधारण इलेक्ट्रिक नॉन एसी बस का किराया 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है। जनरथ एसी (3×2) सेवा के लिए 1.64 रुपये, जनरथ एसी (2×2) के लिए 1.94 रुपये प्रति किलोमीटर किराया निर्धारित किया गया है। इसके अलावा एसी स्लीपर इलेक्ट्रिक बस का किराया 2.59 रुपये और वाल्वो व स्कैनिया जैसी प्रीमियम एसी बसों का किराया 2.86 रुपये प्रति किलोमीटर रखा गया है। सेस और टोल टैक्स भी जुड़ेगा परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (संचालन) अनिल कुमार की ओर से जारी पत्र के मुताबिक तय किराया दरों में यात्रियों की सुविधा के नाम पर छह से सात प्रतिशत सेस और मामूली टोल टैक्स भी जोड़ा जाएगा। ऐसे में टिकट की अंतिम कीमत तय दर से थोड़ी अधिक होगी। लखनऊ से प्रयागराज और आगरा के लिए चल रही बसें फिलहाल लखनऊ से प्रयागराज के लिए 24 और लखनऊ से आगरा के लिए चार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं प्रयागराज में इलेक्ट्रिक बसें सिटी बस सेवा के तौर पर भी चलाई जा रही हैं। परिवहन निगम का कहना है कि आने वाले दिनों में लखनऊ से अन्य शहरों के लिए भी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। लखनऊ–प्रयागराज का किराया ऐसे बना 302 रुपये परिवहन निगम मुख्यालय के अनुसार लखनऊ से प्रयागराज की दूरी करीब 205 किलोमीटर है। इस दूरी पर साधारण इलेक्ट्रिक बस का मूल किराया 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से 266.50 रुपये बनता है। इसमें सेस और टोल टैक्स जोड़ने के बाद यात्रियों को कुल 302 रुपये चुकाने होंगे। वहीं इसी दूरी के लिए एसी इलेक्ट्रिक बस का किराया सभी टैक्स मिलाकर करीब 349 रुपये तय किया गया है। जल्द सड़कों पर उतरेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें निगम ने साफ किया है कि प्रदेश में जल्द ही 40 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन पूरी तरह सुचारू किया जाएगा। इससे यात्रियों को न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल सफर मिलेगा, बल्कि लंबी दूरी की यात्रा भी अपेक्षाकृत किफायती हो सकेगी।


https://ift.tt/xr2NWtg

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *