DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

युवक ने जेल जाने के डर से की हत्या:बेटी भगाने के मामले में गणेश ने दर्ज कराया था मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार

कौशांबी में सोमवार को गणेश प्रसाद की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घर के बाहर सो रहे गणेश की हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव के ही आकाश पुत्र पुजारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जेल जाने के डर से यह वारदात की थी। मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र के कानेमाई गांव का है। पुलिस ने आरोपी आकाश के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और मृतक गणेश का जला हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। कौशांबी एसपी राजेश कुमार ने गुरुवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि करीब चार महीने पहले आकाश, मृतक गणेश की बेटी को भगा ले गया था। इस मामले में गणेश ने आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिससे आकाश को जेल जाने का डर था। आरोपी आकाश ने पुलिस को बताया कि गणेश और उसके परिवार वाले उसके घरवालों को परेशान कर रहे थे। इसी गुस्से में उसने गणेश की हत्या की योजना बनाई। आकाश उस समय गांव में अपनी बुआ के घर रह रहा था। आकाश ने 1 फरवरी की रात अपनी मोटरसाइकिल की डिग्गी में कुल्हाड़ी रखा। इसके बाद गणेश प्रसाद के घर के पास पहुंचा। उसने देखा कि गणेश अपने घर के आगे बने टिन शेड में चारपाई पर सो रहा था। आकाश ने कुल्हाड़ी से गणेश के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आकाश ने वहां जल रहे बल्ब को तोड़कर अंधेरा कर दिया। वहीं चारपाई पर पड़े गणेश के मोबाइल को अपने साथ ले गया। उसने कुल्हाड़ी को रास्ते में एक तालाब में फेंक दिया। बाद में सबूत मिटाने के लिए उसने खून से सनी अपनी जैकेट और गणेश के मोबाइल को जला दिया था। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज और आरोपी के मोबाइल लोकेशन की मदद से मामले का खुलासा किया।


https://ift.tt/J8OmDKH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *