DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

यात्रियों को हो सकती है परेशानी:मैरवा यार्ड में ब्लॉक से कई ट्रेनें रद्द, रूट बदलकर चलेंगी कई एक्सप्रेस ट्रेनें

गोरखपुर के यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है। वाराणसी मंडल के मैरवा यार्ड में प्वाइंट और क्रॉसिंग बदले जाने के कारण रेलवे ने तकनीकी ब्लॉक लिया है। इस वजह से गोरखपुर से चलने वाली कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनें अपने नियमित मार्ग के बजाय बदलकर चलाई जाएंगी। गोरखपुर-छपरा पैसेंजर चार दिन रद्द छपरा की ओर आने-जाने वाले गोरखपुर के दैनिक यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। 55056/55055 गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर पैसेंजर को 07, 10, 13 और 16 दिसम्बर 2025 को निरस्त रखा गया है। इन तारीखों में यात्रियों को दूसरे विकल्प तलाशने होंगे। कोलकाता जाने वालों के लिए रूट परिवर्तन गोरखपुर से 07 और 16 दिसम्बर को चलने वाली 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस अब भटनी-सीवान की जगह कप्तानगंज-थावे-सीवान होकर चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण गोरखपुर के यात्रियों के यात्रा समय में बदलाव हो सकता है। अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस का भी रूट बदला 09 दिसम्बर को अमृतसर से चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस भी गोरखपुर कैंट से आगे कप्तानगंज-थावे-सीवान मार्ग से गुजरेगी। इससे गोरखपुर के यात्रियों के लिए ट्रेन का रूट पूर्व की तुलना में अलग रहेगा।


https://ift.tt/gJEqjW8

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *