DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

यति नरसिंहानंद और डॉ उदित त्यागी नजर बंद:गाजियाबाद पुलिस ने महामंडलेश्वर को मंदिर से नहीं निकलने दिया, यूजीसी को लेकर आंदोलन का था प्लान

UGC से जुड़े मुद्दों को लेकर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने गाजियाबाद में धरना दिया। उन्होंने UGC के कुछ फैसलों का विरोध करते हुए अपनी बात रखी। धरने की जानकारी मिलते ही गाजियाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने महामंडलेश्वर को डासना स्थित मंदिर में ही नजर बंद कर लिया, यहां पुलिस का कड़ा पहरा रहा। वही मंदिर से जुड़ी हुई हिंदूवादी नेता उदिता त्यागी को कविनगर क्षेत्र में उनके घर पर नजर बंद रखा। पहले भी सड़क पर उतर चुके हैं महामंडलेश्वर पुलिस प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए तुरंत कदम उठाए। पुलिस की टीम धरना स्थल पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। पुलिस अधिकारियों ने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि जी महाराज से भी बात की और उनसे शांतिपूर्ण तरीके से धरना देने की अपील की।
पुलिस ने साफ कहा कि धरना शांतिपूर्ण होना चाहिए और इससे आम जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। पुलिस का मकसद कानून व्यवस्था बनाए रखना था। पुलिस की मौजूदगी के चलते धरना स्थल पर माहौल शांत बना रहा और किसी तरह की कोई अव्यवस्था नहीं हुई। मंदिर परिसर के आसपास पुलिस का पहरा धरने के दौरान आसपास के इलाकों में भी पुलिस सतर्क रही। पुलिस प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी तरह की समस्या न हो। अभी तक किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने कहा कि वे UGC से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध कर रहे हैं और उनकी मांग है कि इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाए। फिलहाल धरना शांतिपूर्ण तरीके से रहा, और पुलिस प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है।


https://ift.tt/bvBfwcq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *