फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मोहम्दाबाद स्थित नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पंचायत में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि आम नागरिकों से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता अनिवार्य है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, कार्यालय अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निष्प्रयोज्य मशीनरी का मूल्यांकन कराकर नीलामी कराने और कूड़ा गाड़ियों की मरम्मत कराने के लिए भी निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त, नगर पंचायत परिसर में स्थित पानी टंकी का वॉल्व सही कराने, रिक्त पदों का अधियाचन शासन को भेजने, जलकर व गृहकर की वसूली में तेजी लाने तथा नगर में जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
https://ift.tt/2bUtPCg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply