मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के नगला तुला गांव निवासी दुर्विजय की ट्रैक्टर दुर्घटना में गुरुवार की सुबह मौत हो गई। उन्हें सैफई पीजीआई से आगरा रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, दुर्विजय (उम्र 60 वर्ष) को बुधवार की शाम ट्रैक्टर की टक्कर से पैर में गंभीर चोट लग गई थी। घटना के तुरंत बाद उन्हें सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। आज डॉक्टरों ने दुर्विजय को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। सैफई से आगरा ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के पुत्र सुधीर कुमार शव को लेकर कुर्रा थाने पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए मैनपुरी भेज दिया है।
https://ift.tt/J1ltfmu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply