DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मेरठ में स्कूटी-बाइक की टक्कर से किशोर घायल:आरोपी किशोरी मौके से फरार, पुलिस ने स्कूटी जब्त कर जांच में जुटी

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में कुटी चौराहा के पास तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूटी चला रही किशोरी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गई। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायल किशोर की पहचान लोहियानगर स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी इशु के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, इशु बाजार से सामान लेकर लौट रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने उसकी स्पलेंडर बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इशु सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। उसे चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है और उसके तीन दांत भी टूट गए हैं। राहगीरों ने तत्काल डायल 112 पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल इशु को लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, स्कूटी के नंबर के आधार पर किशोरी की पहचान की जा रही है। घायल इशु की मां गीता पत्नी उदय ने थाना मेडिकल में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/UqbyxGS

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *