DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मेरठ में कई दिन बाद निकली धूप से बढ़ा तापमान:कोहरा न होने से भी लोगों को मिली राहत, फिर बदल सकता है मौसम

मेरठ में पिछले कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहर सेअब धरीे- धीरे लोगों को राहत मिलनी शुरू हो गई है। कोहरा न होने के कारण सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण शीतलहर का असर काफी हद तक कमजोर पड़ गया, जिससे बाजारों और सड़कों पर रौनक लौट आई। लंबे समय बाद लोग खुलकर धूप का आनंद ले रहे हैं। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास अभी भी बना हुआ है। 25 डिग्री तक पहुंचा तापमान
मौसम में लगातार बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। घने कोहरे से फिलहाल निजात मिलने के कारण यातायात व्यवस्था भी सामान्य हो गई है। फरवरी की शुरुआत में लगातार छाए कोहरे ने शहरवासियों को खासा परेशान किया था दिन का अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ लगभग 25 डिग्री तक पहुंच गया। शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तनशीलता बनी रह सकती है और तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। प्रदूषण के स्तर में फिलहाल अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है, हालांकि मौसम में नमी के कारण सुबह और शाम ठंड का असर बना रहेगा। अगले एक-दो दिनों में हवा की रफ्तार बढ़ने के भी आसार हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला में दिन का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शहर के मुख्य क्षेत्रों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)
गंगानगर: 125
जयभीम नगर: 201
पल्लवपुरम: 186
बेगमपुल: 175
दिल्ली रोड: 178


https://ift.tt/tD9O4Lv

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *