DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुरादाबाद की दिव्या ने रोशन किया शहर का नाम:100 परसेंटाइल UGC-NEET JRF क्वालीफाई किया; जनरल कैटेगिरी में ऑल इंडिया रैंक वन

मुरादाबाद की रहने वाली दिव्या त्यागी ने UGC की ओर से आयोजित नेट-जेआरएफ परीक्षा में 100 परसेंटाइल लाकर अपने शहर का नाम रोशन किया है। जनरल कैटेगिरी में नेट जेआरएफ क्वालीफाई करने वाली दिव्या को टूरिज्म और एडमिनिस्ट्रेशन मैनेजमेंट में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल हुई है।
दिव्या को 300 में से 204 अंक प्राप्त हुए हैं। सामान्य कैटेगिरी में कुल 3 अभ्यर्थियों ने ही इस कैटैगिरी में नेट जेआरएफ क्वालीफाई किया है। इनमें दिव्या शहर से अकेली हैं। नेट जेआरएफ के लिए सामान्य वर्ग में कट ऑफ 198 अंकों पर थी जबकि दिव्या को 204 अंक हासिल हुए हैं। दिव्या की सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। मुरादाबाद में रेल विहार कालोनी निवासी दिव्या के पति बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं।


https://ift.tt/6D4rkxY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *