DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

महोबा में कार चालक को रोककर दिखाया चापड़:चालक ने कहा- मारोगे क्या, पुलिस को गाली देते हुए चला गया शराबी

महोबा जिले में एक व्यक्ति का पैंट में धारदार हथियार (चापड़) खोंसे और पुलिस को गाली देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के राठ चुंगी इलाके की बताई जा रही है। वायरल वीडियो एक कार चालक द्वारा रिकॉर्ड किया गया है। इसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सड़क पर घूम रहा है और उसने अपनी पैंट में चापड़ रखा हुआ है। वह बीच-बीच में हथियार निकालकर हवा में लहराता भी दिख रहा है। वीडियो में यह व्यक्ति सरेआम पुलिस प्रशासन को अपशब्द कहते हुए भी नजर आ रहा है। राठ चुंगी जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह हथियार लेकर घूमना और कानून का उल्लंघन करना पुलिस की गश्त और सक्रियता पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे की हालत में ऐसे व्यक्ति किसी के लिए भी खतरा बन सकते हैं। पुलिस को दी जा रही गालियां दर्शाती हैं कि इन अराजक तत्वों में कानून का कोई भय नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शहर के कई हिस्सों में नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अब देखना यह होगा कि महोबा पुलिस इस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर उस पर क्या कार्रवाई करती है और ऐसे तत्वों पर लगाम लगाकर जनता को सुरक्षित माहौल दे पाती है या नहीं।


https://ift.tt/QMV6CTd

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *