DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

महिला आयोग सदस्य अंजू प्रजापति ‘आगाज’ कार्यक्रम में:कानपुर देहात में महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर करेंगी संवाद

कानपुर देहात के मूसानगर में आज (5 फरवरी 2026) ‘आगाज’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। संवाद सामाजिक संस्थान द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं और बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से है। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं से जुड़े कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता फैलाई जाएगी। सदस्य अंजू प्रजापति कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से सीधा संवाद करेंगी। वे उनकी समस्याओं को सुनकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस आयोजन से क्षेत्र की महिलाओं में आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति सजगता बढ़ेगी। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और स्थानीय महिलाओं, स्वयंसेवी संगठनों तथा जनप्रतिनिधियों से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।


https://ift.tt/BecU4Ia

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *